24 Apr 2024, 21:34:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोल्टन ने मुझे सही तरीके से काम करने के लिए कहा है : लोपेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 11:40AM | Updated Date: Mar 30 2019 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काराकास। वेनेजुएला के रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैड्रिनो लोपेज ने कहा है कि देश में राजनीतिक और आर्थिक संकटों के बीच अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन उन्हें संदेश भेजकर  सही तरीके से काम करने के लिए कहा है।  रक्षा मंत्रालय की प्रेस सेवा ने लोपेज को उद्धृत करते हुये कहा, ‘‘जॉन बोल्टन ने मुझे संदेश भेजकर सही तरीके से कार्य करने के लिए कहा है। मैं उनसे कह दिया है कि हम संविधान के अनुरूप सही तरीके से काम कर रहे हैं, जिसका अर्थ है कि हम अपने लोगों की इच्छा का सम्मान करते हैं और वैध एवं कानूनी अधिकारियों का समर्थन करते हैं।’’
 
बोल्टन वेनेजुएलाई राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के प्रबल आलोचक रहे हैं। मादुरो ने जनवरी में अपने नये कार्यकाल के लिए शपथ ली थी जिसके कुछ समय बाद ही विपक्षी नेता जुआन गुएडो ने खुद को वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया था। गुएडो को अमेरिका और उसके कुछ सहयोगी देशों का समर्थन प्राप्त है। चीन और रूस समेत कई देश श्री मादुरो को देश का राष्ट्रपति मानते हैं। मादुरो ने आरोप लगाया  कि अमेरिका की नजर  वेनेजुएला की तेल संपत्ति पर है इसलिए विपक्षी नेता को राष्ट्रपति के रूप में की मान्यता दी है।
 
   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »