28 Mar 2024, 16:42:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला को चीन से 65 टन दवाईयां मिली : उपराष्ट्रपति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 10:31AM | Updated Date: Mar 30 2019 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। वेनेजुएला के उपराष्ट्रपति ने कहा है कि शुक्रवार को उनके देश ने चीन से 65 टन दवाईयां प्राप्त की है। वेनेजुएला के टीवी प्रसारक ने शुक्रवार को देश के उपराष्ट्रपति टारेक एल ऐसामी को उद्धृत करते हुये कहा, ‘‘हमें चीन से 65 टन दवाइयों का पहला खेप मिला है जिसमें मधमेह से पीडि़त लोगों के लिए भी दवाएं शामिल हैं।’’
 
इससे पहले रूस ने भी वर्तमान में कई राजनीतिक और आर्थिक संकटों से गुजर रहे वेनेजुएला को दवाओं समेत कई तरह की सहायता उपलब्ध करायी है। रूस के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि रूस ने हाल ही में आवश्यक वस्तुओं से भरा एक और जहाज वेनेजुएला के लिए भेजा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »