20 Apr 2024, 06:06:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जोली ने की संरा शांति मिशनों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने की वकालत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 10:25AM | Updated Date: Mar 30 2019 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संरा। हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने की वकालत की है। संरा शरणार्थी एजेंसी की विशेष प्रतिनिधि  जोली ने शुक्रवार को संरा शांति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह कुछ ‘दुर्जेय महिला शांति सैनिकों’ से मिली हैं। 
 
उन्होंने कहा महिलाओं की संख्या में वृद्धि ‘शांति मिशनों की प्रभावशीलता और असर के लिए जल्द ही पर्याप्त नहीं हो सकती है। उन्होंने संरा शांति मिशनों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने की वकालत की। 
 
ऑस्कर पुरस्कार विजेता 43 वर्षीय अभिनेत्री जोली ने अफ्रीकी देशों में महिला शांति सैनिकों की संख्या में बढ़ोतरी की सराहना की और कहा कि संरा मिशनों में कई लिंग सलाहकार हैं, हालांकि अभी भी यह संख्या पर्याप्त नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »