25 Apr 2024, 22:36:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उ. कोरिया पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता नहीं: ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 9:47AM | Updated Date: Mar 30 2019 9:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा है कि उत्तर कोरिया पर अब अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने की जरूरत नहीं है।  ट्रम्प ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अच्छी तरह से मिलते हैं। हमारे संबंध अच्छे हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि ये प्रतिबंध आवश्यक है।’’
 
उन्होंने कहा कि उ. कोरिया पर अतिरिक्त पाबंदी नहीं लगाने के उनके फैसले का यह मतलब नहीं है कि वह भविष्य में कभी उ. कोरिया के पर और प्रतिबंध नहीं लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में उनका ध्यान  उन के साथ अच्छे संबंध को बनाये रखने पर केंद्रित है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »