17 Apr 2024, 00:37:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ढाका में इमारत में आग लगने से 25 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2019 11:42PM | Updated Date: Mar 29 2019 11:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश की राजधानी ढाका स्थित एक गगनचुंबी इमारत में आग लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है तथा 70 अन्य झुलस गये। इससे पहले इस हादसे में 19 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी। इमारत से राहत एवं बचाव कर्मियों ने 19 शव बरामद किये थे जबकि छह झुलसे लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। राजधानी के बनानी इलाके में स्थित 22 मंजिला इमारत की आठवीं मंजिल पर गुरुवार को स्थानीय समयानुसार एक बजे सबसे पहले आग पकड़ी। आग जल्द ही अन्य मंजिलों में भी फैल गयी। इस वीभत्स हादसे की जांच के लिए चार जांच दलों का गठन किया गया है। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »