28 Mar 2024, 17:22:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नीरव मोदी को नहीं मिली जमानत, जेल में रहना पड़ेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2019 11:26PM | Updated Date: Mar 29 2019 11:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले में वांछित भगौड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत ने शुक्रवार को जमानत नहीं दी और इस मामले की अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी। नीरव मोदी (48) को इस दौरान लंदन की जेल में ही रहना होगा। भगौड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने जमानत याचिका ख़ारिज कर दी है। नीरव मोदी को लंदन के होल्बोर्न इलाके से 19 मार्च को गिरफ्Þतार किया गया था जिसके बाद उसे लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया। उस समय अदालत ने नीरव मोदी को 29 मार्च तक हिरासत में भेज दिया था। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक नीरव मोदी ने शुक्रवार को अदालत से जमानत की अपील की थी लेकिन अदालत ने उसकी अपील को खारिज करते हुए उसे दोबारा हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »