24 Apr 2024, 00:14:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की : इमारत में आग लगने से पांच की मौत, 11 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2019 6:31PM | Updated Date: Mar 29 2019 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की की राजधानी अंकारा की एक इमारत में आग लग जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य झुलस गये। अंकारा के गर्वनर वसिप साहीन ने शुक्रवार को बताया कि आग इस्किटलर एटा इंडस्ट्रियल हाउसिंग एस्टेट में एक तीन मंजिला इमारत में लगी, जहां अधिकांश अफगान नागरिक रहत थे। इसे एक गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जाता था जहां कागजों को इकट्ठा कर रखा जाता था।
 
आग की सूचना मिलने के तुरंत बाद अग्निशमन कर्मी और एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गये। दमकलकर्मियों ने अब आग पर काबू पा लिया है। सहीन ने बताया कि आग लगने के कारण अभी पता नहीं चला है। उन्होंने आशंका जतायी की गोदाम में रखे कागजों में आग लगने से आग भड़की होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »