20 Apr 2024, 19:34:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सुरक्षा जलवायु परिवर्तन और सुरक्षा के स्पष्ट संबंध : गुटेरेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2019 10:49AM | Updated Date: Mar 29 2019 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संरा। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जलवायु परिवर्तन को प्राकृतिक आपदा करार देते हुए कहा है कि जलवायु परिवर्तन और सुरक्षा के बीच स्पष्ट संबंध हैं।  गुटेरेस ने विश्व मौसम विज्ञान संगठन की वार्षिक रिपोर्ट जारी होने के मौके पर गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि प्राकृतिक आपदाएं ... बड़े पैमाने पर विस्थापन का कारण बन रही हैं और यह विस्थापन अनिवार्य रूप से प्रवास प्रवाह में वृद्धि करेगा।
 
साथ ही उत्पादकता और कृषि पर प्रभाव डालते हुए यह भूखमरी कारण बनेगा तथा  सामाजिक अस्थिरता के कारक उत्पन्न करेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं फ्रांसीसी क्रांति से पहले हुए मौसम परिवर्तन के बारे में कुछ दिलचस्प विश्लेषणों को पढ़ने की सिफारिश करता हूं और कुछ विश्लेषण - बहुत दिलचस्प विश्लेषण - सूखे के प्रभावों के बारे में अरब स्प्रिंग (सरकार विरोधी आंदोलनों) के संबंध में हैं।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कह रहा हूं कि इसका मतलब है कि इन सभी परिस्थितियों की जड़ जलवायु परिवर्तन था ... लेकिन यह स्पष्ट है कि जलवायु और सुरक्षा के बीच, जलवायु और स्थिरता के बीच, जलवायु और लोगों की भलाई के बीच बहुत स्पष्ट संबंध हुई है।’’        
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »