20 Apr 2024, 05:02:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान : आतंकवादियों ने की 5 पुलिसकर्मियों की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2019 12:43PM | Updated Date: Mar 28 2019 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लश्कर गह। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत के कजाकी जिले में गुरुवार को आतंकवादियों के एक समूह ने सुरक्षा चौकी पर हमला कर दिया जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये। अशांत प्रांत के पुलिस प्रवक्ता जमन हमदर्द ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार गुरुवार तड़के कजाकी जिले के पोजक में झड़प हुई और आतंकवादी पांच पुलिसकर्मियों की हत्या करके फरार हो गए। अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। हेलमंद प्रांत में सक्रिय तालिबानी आतंकी ने इस घटना के बाद अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »