29 Mar 2024, 16:20:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दर्दनाक हादसा : कई लोगों पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक - 32 की मौत, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2019 11:58AM | Updated Date: Mar 28 2019 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वाटेमाला सिटी। ग्वाटेमाला में एक सड़क दुर्घटना में 32 लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए है। देश की आपात सेवा ने यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने इन लोगों को टक्कर मारी और मौके पर ही इन सभी की मौत हो गई।
 
दरअसल  इस हादसे से पहले कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। उस व्यक्ति को देखने के लिए कुछ लोग सड़क की ओर गए तभी पीछे से आकर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना अंतर-अमेरिकी राजमार्ग पर हुई। ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जिम्मी मोरालेस ने घटना पर दुख: व्यक्त किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »