23 Apr 2024, 15:44:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रेक्जिट को रद्द करने की मांग करने वाली याचिका खारिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2019 1:37AM | Updated Date: Mar 28 2019 1:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन सरकार  ने ब्रेक्जिट प्रक्रिया को रद्द करने की मांग करने वाली 58 लाख लोगों के  हस्ताक्षर वाली एक याचिका को खारिज कर दिया है। ब्रिटेन की संसद की वेबसाइट पर पोस्ट की गयी इस याचिका  को लेकर पिछले सप्ताह उस समय चर्चा शुरू हुई जब यह स्पष्ट हो गया कि ब्रिटेन 29  मार्च की तय समय सीमा पर यूरोपीय संघ से अलग नहीं होगा। यूरोपीय परिषद ने 22 मई तक ब्रेक्जिट के क्रियान्वयन की प्रक्रिया के पूरी होने को मंजूरी प्रदान की थी।

यदि हाउस  ऑफ कॉमन्स इस सप्ताह ब्रेक्जिट समझौते के प्रस्ताव को पारित कर देता है और 12 अप्रैल तक  अगर वे ऐसा नहीं करते हैं। तो सरकार ने कहा कि वह अनुच्छेद 50 को रद्द नहीं करेगी। सरकार ने कहा कि 2016 के जनमत संग्रह के परिणाम का सम्मान करते हुए संसद के साथ काम  करेंगे, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि हम यूरोपीय संघ से अलग हो रहे हैं। ब्रिटेन की संसद एक अप्रैल को इस याचिका पर बहस करेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »