24 Apr 2024, 00:01:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

केन्या में भीषण सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2019 5:35PM | Updated Date: Mar 27 2019 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

माचाकोस। केन्या में माचाकोस काउंटी में बुधवार को एक बस के  ट्रक से टकराने से 14 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। याट्टा डिवीजनल पुलिस कमांडर नजोरोगे कारांजा ने कहा कि बस को पूर्वोत्तर केन्या के मंडेरा से नेरोबी जाते समय तेजी से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे सुबह पांच बजे 11 पुरुष, दो महिला और एक बच्चे की घटनास्थल पर मौत हो गई। कारांजा ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
 
उन्होने अभी तक यह पता नहीं चला है कि चालक ने चेतावनी को नजरअंदाज क्यों किया। केन्या सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़े यातायात नियम बनाये हुए इसके बावजूद सड़क दुर्घटनाएँ जारी हैं। राष्ट्रीय परिवहन और सुरक्षा प्राधिकरण के अनुसार  राजमार्गों पर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार और निजी क्षेत्र  द्वारा ठोस प्रयासों के बावजूद प्रति वर्ष दुर्घटनाओं में 3000 लोगों की मौत  हो जाती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »