28 Mar 2024, 18:57:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लाहौर : दोस्तों के सामने नाचने से मना करने पर पति ने मुंडवाया पत्नी का सिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2019 5:18PM | Updated Date: Mar 27 2019 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तान में महिलाओं के साथ बुरे बर्ताव की खबरें लगातार सुर्खियों में रहती हैं और इसी क्रम में ताजा मामला लाहौर का है जहां एक व्यक्ति ने पत्नी के दोस्तों के समक्ष नाचने से मना करने पर कथित रूप से उसे प्रताड़ति किया और सिर के बाल मुंडवा दिये। जियो की खबर के अनुसार एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला ने दावा किया है कि उसके पति और मित्रों ने उसकी पाइप से पिटाई की और सिर मुंडवा दिया।
 
पति के दोस्तों के समक्ष नाचने से मना करने पर महिला को गला घोंटकर मार देने की धमकी भी दी। वीडियो में दिखाया गया है कि वह फर्श पर गिरी पड़ी है और उसका सिर मुंडा हुआ है और आग लगा दी है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति रोजाना उसकी पिटाई करता है। उसकी चार साल पहले ही मियां फैसल से शादी हुई थी।
 
महिला ने कहा कि वह किसी तरह अगले दिन घर से भागने में सफल हुई और थाने पहुंची। थाने में उससे पैसे मांगे गये और उसकी शिकायत पर कोई पंजीकरण पुर्जा भी नहीं दिया गया। उसकी चिकित्सा कराने से भी पुलिस ने मना कर दिया। उसने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। महिला ने लोगों से कहा है कि उसका खयाल रखने वाला कोई नहीं है। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »