24 Apr 2024, 04:47:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में हथियारबंद लोगों ने किया एक हिंदू लड़की को अगवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2019 3:19PM | Updated Date: Mar 27 2019 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान में दो नाबालिग हिंदू बहनों को अगवा कर उन्हें जबरन इस्लाम कबूल करवाए जाने के कुछ दिनों बाद सिंध प्रांत में हथियारबंद लोगों ने एक और हिंदू लड़की को अगवा कर लिया। पाकिस्तान के समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई। प्राथमिकी के अनुसार 17 मार्च को उसकी 14 साल की बेटी को चार हथियारबंद लोगों ने घर से अगवा कर लिया था। इन चार में तीन को वह नहीं जानते हैं।
 
कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना सोमवार रात की है। चार संदिग्धों में से एक व्यक्ति ने लड़की का पति होने का दावा किया है। उसने पीड़िता के पिता के दावे को खारिज किया है कि लड़की नाबालिग है। उसने दावा किया कि लड़की 19 साल की है। जाम खान पिताफी गांव में हिंदू समुदाय के एक सदस्य व शिकायतकर्ता ने कहा कि उनकी बेटी की जिंदगी खतरे में है। उन्होंने अधिकारियों से लड़की को बरामद करने के लिए तुरंत कदम उठाने का आग्रह किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »