25 Apr 2024, 18:59:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार में सड़क दुर्घटना में चार की मौत, आठ घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 4:52PM | Updated Date: Mar 26 2019 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यंगून। म्यांमार के दक्षिणी बागो क्षेत्र में एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गए। म्यांमार के गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि कयाकटागा शहर में सोमवार की सुबह यह टक्कर हुयी।

बस में 42 यात्री सवार थे। एक यात्री ने बताया कि स्थानीय समानुसार 0303 बजे यंगून-मानडालय राजमार्ग पर ट्रक को ओवर टेक करने के दौरान बस ट्रक से टकरा गया। सभी घायलों का नजदीकी मायो छाऊंग शहर के अस्पताल और पयू जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजमार्ग पुलिस ने बस चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »