19 Apr 2024, 07:03:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुटेरेस ने नस्लीय भेदभाव खत्म करने का आह्वान किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 10:29AM | Updated Date: Mar 26 2019 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से नस्लीय भेदभाव को समाप्त करने के अपने वादे को नवीनीकृत करने का आग्रह किया। गुटेरस नस्लीय भेदभाव उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ''यह नस्लवाद, नस्लीय भेदभाव, विदेशी लोगों को न पसन्द करना (जेनोफोबिया) और संबंधित असहिष्णुता को समाप्त करने के हमारे वादे को नवीनीकृत करने का समय है जिसमें सामाजिक एवं जातीय भेदभाव, मुस्लिम विरोधी नफरत तथा यहूदी-विरोध शामिल है।'' 
 
उन्होंने कहा, ''न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों में हालिया नरसंहार इस तरह के जहर निहित नवीनतम त्रासदी है।'' संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि वह राष्ट्रवादी और लोकलुभावन विचारधाराओं के तेजी से फैलाये जा रहे विदेशी लोगों को न पसन्द करना (जेनोफोबिया), नस्लवाद और असहिष्णुता के वर्तमान में पनपने से गहराई से चिंतित हैं।''  
 
उन्होंने कहा जब लोगों पर शारीरिक, मौखिक या सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी जाति, धर्म या जातीयता के कारण उनपर हमला किया जाता है तो समाज के सभी का ह्रास होता है। महासचिव ने कहा कि यह हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है कि हम खड़े रहें और समानता एवं मानवीय गरिमा के सिद्धांतों की रक्षा करें। 
 
गुटेरस ने कहा कि उन्होंने नरसंहार की रोकथाम के लिए अपने विशेष सलाहकार से संयुक्त राष्ट्र प्रणाली को एक साथ लाने के लिए कहा है ताकि नफरत फैलान वाले भाषण का मुकाबला करने के लिए रणनीति और कार्य योजना तैयार की जा सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »