20 Apr 2024, 14:33:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के ओबीओआर के साथ जुड़ने वाला जी-7 का पहला देश बना इटली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 1:50AM | Updated Date: Mar 25 2019 1:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोम। चीन के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट वन बेल्ट वन रोड के साथ अब यूरोपीय देश इटली भी जुड़ गया है। इटली ने चीन के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग पर वन बेल्ट वन रोड इनिशिएटिव पर हस्ताक्षर किए हैं। इस संयुक्त पहल के तहत दोनों देश अफ्रीका, यूरोप और अन्य महाद्वीपों में बंदरगाह, पुल और बिजलीघर का निर्माण कार्य करेंगे। इटली जी-7 का पहला देश है, जिसने चीन के साथ इतनी महत्वपूर्ण भागीदारी शुरू की है। यूरोपी में चीन के दखल के तौर पर विश्लेषक इसे देख रहे हैं।
 
इटली की सफाई, हमारे यूरोपियन सहयोगी सबसे पहले
यूरोपियन यूनियन के कुछ देशों ने चीन के संवेदनशील तकनीक हासिल करने और महत्वपूर्ण ट्रांसपॉर्ट हब में कब्जा करने को लेकर आशंका भी जताई है। हालांकि, इटली के डिप्टी पीएम लुइगी डी मायो ने इन सभी आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि रोम के लिए अपने यूरोपीय सहयोगी ही महत्वपूर्ण हैं, लेकिन अगर बात देश के वाणिज्यिक हितों की हो तो हम इटली सर्वप्रथम के सिद्धांत पर चलते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »