20 Apr 2024, 16:45:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लहरों में फंसे जहाज से यात्रियों को एयरलिफ्ट कर निकाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 1:33AM | Updated Date: Mar 25 2019 1:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओस्लो। नॉर्वे तट के पास समुद्री लहरों में फंसे एक क्रूज जहाज से 1,300 से अधिक यात्रियों को निकालने का काम रविवार को भी जारी रहा। वाइकिंग स्काई नामक जहाज के इंजनों ने शनिवार दोपहर काम करना बंद कर दिया था, जिससे उसने संतुलन खो दिया। इसके बाद कैप्टन ने मदद के लिए फोन किया। अधिकारियों ने घटना की जानकारी मिलते ही हेलिकॉप्टर के जरिए लोगों को बाहर निकालने की ठानी। रविवार सुबह तक जहाज के चालक दल के सदस्य उसके चार में से तीन इंजन चालू करने में कामयाब रहे। अब वह धीरे-धीरे आग बड़ रहा है। पुलिस ने बताया कि जहाज में सवार 1,373 लोगों में से 338 लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए निकाल लिया है। प्रत्येक हेलिकॉप्टर एक बार में 15 से 20 लोगों को ही निकाल सकता है। आपात सेवा के प्रवक्ता पर जेल्ड ने कहा कि रविवार तड़के तक हवाई मार्ग के जरिए लोगों को निकालना जारी था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »