20 Apr 2024, 16:49:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूजीलैंड में विमान हादसे में दो लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 5:10PM | Updated Date: Mar 24 2019 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड में नॉर्थ आइलैंड की कैमानावा पहाड़यिों में शनिवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह विमान शनिवार को लापता हो गया था लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा बाधित होने से स्थानीय पुलिस रविवार सुबह तक वहां नहीं पहुंच सकी। आज सुबह विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि हुई। विमान में सवार चालक दल के दो सदस्य हादसे में मारे गये। वे दोनों ऑकलैंड के अर्डमोर फ्लाइंग स्कूल के उड़ान प्रशिक्षक थे।
 
उन्होंने बताया कि विमान का मलबा आज पूर्वाह्न 11:30 बजे बरामद किया गया और दोनों प्रशिक्षकों के शव भी मिले। विमान ने शनिवार रात पामर्स्टन नॉर्थ से उड़ान भरी थी और उसे ताऊप हवाई अड्डे के रास्ते अर्डमोर पहुंचना था लेकिन जब वह वहां नहीं पहुंचा तो अधिकारियों को जानकारी दी गयी और विमान की तलाश शुरू कर दी गई। स्थानीय पुलिस, नागर विमानन प्राधिकरण और परिवहन दुर्घटना जांच आयोग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अर्डमोर फ्लाइंग स्कूल न्यूजीलैंड का जाना-माना प्रशिक्षण स्कूल है।
  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »