29 Mar 2024, 16:59:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

FAA ने बोइंग 737 मैक्स के सॉफ्टवेयर में सुधार की स्वीकृति दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 4:48PM | Updated Date: Mar 24 2019 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी संघीय उड्यन प्रशासन (एफएए) ने बोइंग 737 मैक्स विमानों के साफ्टवेयर में सुधार और पायलट प्रशिक्षण में परिवर्तन की मंजूरी दे दी है। स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट दी है। दो बड़े हादसों के बाद कई देशों ने इन विमानों के उड़ान पर रोक लगा दी। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में आंतरिक सरकारी दस्तावेजों और विषय से परिचित लोगों के हवाले से कहा गया कि  उड़ान-नियंत्रण प्रणाली के साथ समस्याओं को ठीक करने के उद्देश्य से परिवर्तन किए गए हैं।
 
माना जाता है कि गत साल अक्टूबर में एक इंडोनेशियाई जेट विमान स्वचालित 'स्टाल-प्रिवेंशन सिस्टम' के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। पायलटों के लिए इसे अधिक नियंत्रण योग्य बनाने के लिए संशोधित किया जाएगा और पायलटों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंडोनेशियाई विमान दुर्घटना के पांच महीने से कम समय में एक इथियोपियाई एयरलाइंस विमान दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें 157 लोग मारे गए। इन दोनों दुर्घटनाओं के मद्देनजर लगभग 20 देशों ने बोइंग 737 मैक्स 8 जेट के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »