26 Apr 2024, 05:09:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान संघर्ष : अभियान में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 4:32PM | Updated Date: Mar 24 2019 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में शुक्रवार को दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार सैनिकों पहचान जोसेफ कोलेट(29) और  विल लिंडसे(33) के रूप में हुई है। कुंडुज प्रांत में युद्ध के अभियानों के दौरान घावों के कारण दोनों सैनिकों की मौत हुई। सेना ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। नाटो के नेतृत्व वाले सहायता मिशन की ओर से सबसे पहले उनकी मौत की सूचना दी गई, सलाह एवं सहायता मिशन में नाटो के दर्जनों देशों के लगभग 16,000 कर्मचारी शामिल हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »