20 Apr 2024, 10:28:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के हुनान प्रांत में पर्यटक बस में लगी आग, 26 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 10:47AM | Updated Date: Mar 23 2019 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के दक्षिणी हुनान प्रांत में पर्यटकों से भरी हुई एक बस में भीषण आग लग जाने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गयी और 28 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।  
 
चीन के हुनान प्रांत के चैंगडे शहर में शुक्रवार शाम सात बजकर 15 मिनट पर हाईवे पर एक बस में अचानक आग लग गयी। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बस में करीब 53 यात्री सवार थे। आग लगने के समय बस में दो चालक और एक गाइड भी मौजूद था। 
 
आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने बस के दोनों चालकों को हिरासत में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »