28 Mar 2024, 22:37:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में चार भारतीय छात्राओं को विज्ञान और गणित स्पर्धा में मिला 17 लाख रुपए का इनाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 1:35AM | Updated Date: Mar 23 2019 1:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। पर्यावरण संबंधी संकटों से निपटने के लिए तकनीक विकसित करने वाली चार भारतीय-अमेरिकी छात्राओं को यहां सम्मानित किया गया है। ये चारों छात्राएं देश के सबसे पुराने व प्रतिष्ठित साइंस व गणित प्रतियोगिता ‘रीजेनरॉन साइंस टैलंट सर्च’ के अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। केंटकी की अंजलि चड्डा (16), डेलावेयर की प्रीति साईं कृष्णमणि(17), उत्तरी कैरोलिना की नवामी जैन (17)और पेंसिलवेनिया की साईं प्रीती ममीडाला (17) को 25 हजार डॉलर (करीब 17 लाख रुपए) की इनामी राशि भी दी गई है। चड्डा को कुएं के पानी में आर्सेनिक की पहचान करने वाला सेंसर विकसित करने के लिए पुरस्कार दिया गया। पांच करोड़ अमेरिकी अब भी कुएं के पानी पर निर्भर हैं।
 
पानी में मौजूद हानिकारक आर्सेनिक से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। कृष्णमणि ने धान के पौधे को आर्सेनिक से बचाने के लिए तकनीक विकसित की है। दूसरी ओर जैन बॉयो-इथेनॉल उत्पादित करने के भिन्न तरीकों पर काम पर काम रही हैं। बॉयो-इथेनॉल एक तरह का जैविक ईंधन है जिससे पर्यावरण को कम क्षति पहुंचती है। गार्नेट वैली हाई स्कूल की छात्रा ममीडला उत्प्रेरक की मदद से नवीकरणीय ऊर्जा के इस्तेमाल को सुगम बनाने के लिए शोध कर रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »