29 Mar 2024, 17:26:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक को अरब सागर में तेल, गैस के बड़े भंडार मिलने की उम्मीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 1:29AM | Updated Date: Mar 23 2019 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि देश अरब सागर में बड़े पैमाने पर तेल एवं गैस भंडार खोज के करीब है और अगर ऐसा होता है तो यह जैकपॉट होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस खोज से नकदी संकट से जूझ रहे देश की आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि तेल के लिए अपतटीय क्षेत्र में खुदाई अंतिम चरण में हैं और यह बड़ी खोज हो सकती है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को कहा, हम सभी यह प्रार्थना करते हैं कि पाकिस्तान को प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन मिले।
 
हमारी उम्मीदें अपतटीय क्षेत्र में खुदाई से है जो एक्सोन मोबिल की अगुवाई वाला समूह कर रहा है। उन्होंने कहा, पहले ही तीन सप्ताह की देरी हो चुकी है लेकिन जो हमें संकेत मिल रहे हैं। इसकी मजबूत संभावना है कि हम अपने जल क्षेत्र में बड़ा भंडार खोजे। और अगर यह होता है पाकिस्तान एक अलग लीग में होगा। खान ने हालांकि अपतटीय क्षेत्र में खुदाई प्रक्रिया का ब्योरा साझा नहीं किया। एक्सोन मोबिल तथा अंतरराष्ट्रीय तेल उत्खनन कंपनी ईएनआई से भी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ये कंपनियां जनवरी से समुद्र के काफी गहराई वाले क्षेत्र में खुदाई कर रही हैं। इस क्षेत्र को केकरा-1 क्षेत्र के नाम से जाना जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »