29 Mar 2024, 17:25:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में धर्मगुरु ताकी उस्मानी पर जानलेवा हमला, दो मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 9:13PM | Updated Date: Mar 22 2019 9:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पाकिस्तान में कराची  के निपा चौरंगी इलाके में शुक्रवार को धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती ताकी उस्मानी  पर अज्ञात बंदूकधारियों ने जानलेवा हमला किया जिसमें उनके दो अंगरक्षकों की मौत हो गयी। मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने मौलाना मुफ्ती के वाहन को निशाना बनाकर अंधाधुंधं गालियां चला दी जिसमें उनके दो अंगरक्षक मारे गये। एक अंगरक्षक सिंध पुलिस का अधिकारी था जबकि दूसरा निजी कंपनी का गार्ड था।

पाकिस्तानी मीडिया ने धर्मगुरु के हवाले से बताया कि हमले के समय वह पत्नी और दो पौतो के साथ जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार हमलवारों ने अंधाधुंधं गोलियां चला दी जो उनके सुरक्षा वाहन पर लगीं और उनके दो अंरक्षकों की मौत हो गयी। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। राजयपाल सिंह इस्माइल ने जिओ टीवी को बताया कि मौलाना मुफ्ती को काफी समय से धमकियाँ मिल रही थी। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने आरोपियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »