29 Mar 2024, 05:09:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाकाबंदी दौरान नाइजीरियाई से पांच करोड़ की हेरोइन बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 11:38AM | Updated Date: Mar 22 2019 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खन्ना। पुलिस ने एक नाईजीरियाई से एक किलो हेरोइन, पांच ग्राम कोकीन, चार मोबाइल पकड़े हैं। पकड़े गए कथित आरोपी की पहचान हैरीसन नाज़ी, निवासी अबूजा  नाईजीरिया, फिलवक्त निवासी दिल्ली के तौर पर हुई है। पत्रकार वार्ता में एस.एस.पी. खन्ना ध्रूव दहिया ने दावा किया कि असमाजिक तत्वों व संदेहास्पद वाहनों की चैकिंग के लिए खन्ना पुलिस ने शहर के जी.टी. रोड स्थित प्रीसटाइन माल के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान पुलिस को गोबिंदगढ़ की तरफ से एक कार आती दिखाई दी, जिसे कोई विदेशी चला रहा था।
 
चैकिंग के लिए पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार सवार द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर पुलिस ने कार की चैकिंग की तो, कार में से 1 किलो हेरोइन, 5 ग्राम कोकीन, 4 मोबाइल, एक चांदी की चेन मिली। मिले सामान के संबंध में जब कथित आरोपी कोई संतोषजनक उत्तर न दे पाया तो पुलिस ने उसे एन.डी.पी.एस. एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। एस.एस.पी. ने कहा कि नशे तथा नशे के सौदागर के विरूद्ध चलाई गई मुहिम के अंतर्गत खन्ना पुलिस ने बीते पिछले कुछ दिनों में 21 नाइजीरियाई लोगों से 10 448 ग्राम हेरोइन, 22 ग्राम कोकीन, 18 ग्राम आईस ड्रग पकड़े हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »