18 Apr 2024, 07:12:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

टमाटर के बाद पाकिस्तान में मिर्ची भी हुई तेज - बिक रही 400 रू.किलो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 12:11PM | Updated Date: Mar 18 2019 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान में अभी हाल ही में टमाटर के दाम आसमान छू रहे थे। अभी इसके दामों में कमी नहीं आई कि मिर्ची ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पाकिस्तान में मिर्ची की कीमतों में अचानक से उछाल आ गया। पाकिस्तान के कई इलाकों में मिर्च 400 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच चुकी है। इसी के साथ टमाटर ने भी अपने भाव कम नहीं किए।  वहीं, इसी के साथ पाकिस्तान की सरकार भी व्यापारियों पर इन सब्जियों को नहीं बेचने के चलते जुर्माना लगा रही है। 
 
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने 14 फरवरी हमला किया था। इस आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में सभी तरह की सब्जियों का निर्यात करने पर 200 प्रतिशत ड्यूटी चार्ज लगा दी है। इस स्थिति में पाकिस्तान के लोगों की खाने की चीजों का बजट खराब हो गया है। भारत द्वारा ड्यूटी चार्ज बढ़ाने के बाद पाकिस्तान में सब्जियों के दाम में काफी उछाल आया है।
 
पाकिस्तान में टमाटर जहां पिछले साल 24 रुपए प्रति किलो मिलता है। उसके दाम अचानक 200 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। टमाटर की लालिमा के बाद अब पाकिस्तान में मिर्च ज्यादा तीखी हो गई है। पाकिस्तान में साल 2018 में जहां मिर्च के दाम 100 रुपए से भी कम थे। वहीं इस साल एक महीने के अंदर मिर्च की कीमत 400 रुपये के पार चली गई।  पाकिस्तान की सब्जियों के दुकानों में मिर्च पूरी तरह से गायब हो गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »