29 Mar 2024, 12:08:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मालकिन के बच्चे की तस्वीरें फेसबुक पर डालने वाली मेड को जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 2:19AM | Updated Date: Mar 18 2019 2:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अजमन। संयुक्त अरब अमीरात के अजमन में एक मेड को निजता के उल्लंघन का दोषी मानते हुए कैद की सजा सुनाई है। खबर के अनुसार, महिला ने न सिर्फ बच्चे और उसकी मां की तस्वीर बिना अनुमति के फेसबुक पर प्रकाशित की थी, उसने अपनी मालकिन के कुछ कपड़े भी बिना बताए ही पहन लिए थे। महिला ने फेसबुक तस्वीरों के आधार पर शिकायत की और निजता के उल्लंघन का दावा किया। दरअसल मेड ने अपने फेसबुक पर महिला और उसके बच्चे की तस्वीरें बिना अनुमति के प्रकाशित की थीं।

तस्वीरें प्रकाशित होने पर कुछ लोगों ने फोटो पर काफी नकारात्मक कॉमेंट्स पोस्ट किए। इसके साथ ही जिस वक्त घर की मालकिन यात्रा पर थी, मेड ने उनके निजी कपड़ों का इस्तेमाल किया और उनकी तस्वीरें भी फेसबुक पर लगाई थी। परिवार ने शहर के पुलिस में निजता के उल्लंघन के आधार पर शिकायत दर्ज कराई। मेड ने भी पुलिस जांच में बिना अनुमति के मालकिन के कपड़े पहनने और बच्चे की तस्वीर फेसबुक पर लगाने का अपराध स्वीकार किया। जिसके बाद कोर्ट ने दोषी मानते हुए महिला को जेल की सजा सुनाई। महिला ने स्वीकार किया कि वह घर में कपड़े धोने का काम करती थी। मालकिन जब विदेश यात्रा पर थीं तो उसने अपनी मालकिन के कपड़े पहनकर तस्वीरें खींची थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »