19 Apr 2024, 13:50:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूजीलैंड आतंकी हमले में तीन गुजरातियों के मरने की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2019 11:26PM | Updated Date: Mar 17 2019 11:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। न्यूजीलैंड में दो दिन पहले क्राइस्टचर्च शहर की दो मस्जिदों पर हुए आतंकी हमले में तीन गुजरातियों समेत पांच भारतीय मूल के लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। इस घटना में कम से 49 लोग मारे गये थे और 40 से अधिक घायल हुए थे। गुजरात एनआरजी फाउंडेशन के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के जुहापुरा निवासी मेहबूब खोखर 64, गुजरात इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के सेवानिवृत्त इंजीनियर जो अपनी पत्नी के साथ पुत्र से मिलने न्यूजीलैंड गये थे और वडोदरा के मेमन कॉलोनी निवासी आसिफ वोरा 58, पेशे से बीमा एजेंट जो अपनी पत्नी के साथ गर्भवती पुत्रवधू की देखभाल के लिए गये थे और पुत्र रमीज वोरा 28 की मौत हो गयी है। इसके अलावा केरल की एक युवती और हैदराबाद के एक युवक की भी मौत की पुष्टि हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »