29 Mar 2024, 17:28:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तर चीन में भूस्खलन में 10 लोगों की मौत, 13 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2019 5:48PM | Updated Date: Mar 17 2019 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ताइयून उत्तर चीन के शांक्सी प्रांत में जोरदार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में एक आवासीय इमारत के गिरने की घटना में दस लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद दस अन्य लोग लापता है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सुबह दस बजे मलबे से 16 लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीन को लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया।

सात लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि 13 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और दस अभी भी लापता हैं। राहत और बचावकर्मी खोजी कुत्तों तथा अन्य उपकरणों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »