28 Mar 2024, 15:11:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोइंग 737 मैक्स-8 विमान का सीवीआर डेटा डाउनलोड : बीईए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2019 12:43PM | Updated Date: Mar 17 2019 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस फ्रांस जांच ब्यूरो एवं नागरिक उड्डयन सुरक्षा एजेंसी (बीईए) ने शनिवार को कहा कि उसके विशेषज्ञों ने पिछले सप्ताह दुर्घटनाग्रस्त हुए बोइंग 737 मैक्स-8 विमान के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) का डेटा डाउनलोड कर लिया है। बीईए ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सीवीआर का डेटा बीईए द्वारा सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिया गया है और इसे इथोपियाई जांच टीम को दे दिया गया है। हालांकि बीईए ने इन ऑडियो फाइलों को नहीं सुना है।’’  नागरिक उड्डयन सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि विमान के डेटा रिकॉर्डर पर काम अगले दिन फिर किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बोइंग 737 मैक्स-8 विमान के डेटा और वॉयस रिकॉर्डर को गुरुवार को फ्रांस पहुंचाया गया था क्योंकि इथोपिया ने जेट के ब्लेक बॉक्स के जांच में सहायता करने के लिए बीईए से आग्रह किया था। इथोपियन एयरलाइन का बोइंग 737 मैक्स-8 विमान गत रविवार को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में चालक दल सहित 35 देशों के 157 लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। 

पिछले वर्ष अक्टूबर में इंडोनेशिया में भी बोइंग 737 मैक्स विमान उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद इसी तरह दुर्घटना का शिकार हो गया था। इसके पांच महीनों के भीतर ही एक बार फिर बोइंग का यह विमान हादसे का शिकार हो गया। इस घटना के बाद दुनिया भर के बोइंग के 737 मैक्स विमानों का परिचालन फिलहाल के लिए रोक दिया गया है।  

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »