20 Apr 2024, 01:02:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूजीलैंड : क्राइस्टचर्च हमले में मरने वालों की संख्या 50 पहुंची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2019 12:16PM | Updated Date: Mar 17 2019 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंगटन न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में शुक्रवार को दो मस्जिदों में हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 पहुंच गई है। रविवार को संवाददाता सम्मेलन में पुलिस ने बताया कि हमले वाली जगह से उन्हें एक पीड़ित भी मिला है। पुलिस ने कहा कि जांचकर्ताओं को अल नूर मस्जिद से शवों को निकालते समय एक पीड़ित मिला। गौरतलब है कि शुक्रवार को मस्जिद में गोलीबारी से 49 लोगों की मौत हो गई थी लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 50 तक पहुंच गई है।

न्यूजीलैंड पुलिस के आयुक्त माइक बुश ने कहा कि हमले के आरोपी आस्ट्रेलायाई नागरिक ब्रेंटन टेरंट को हमला करने और हत्या के मामले में शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। वह एकमात्र व्यक्ति है जिसे हमले के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। द गार्जियन के रिपोर्ट के मुताबिक घटना स्थल से एक महिला को भी पकड़ा गया था जिसे बाद में छोड़ दिया गया। आरोपी पर जो आरोप लगाए गए है उसमें अधिकतम आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। क्राइस्टचर्च की उच्च न्याय ने आरोपी को 5 अप्रैल तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »