28 Mar 2024, 19:24:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चक्रवाती तूफान इडाई से मरने वालों की संख्या 122 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 10:49AM | Updated Date: Mar 15 2019 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राष्ट्र। दक्षिण अफ्रीका के मोजाम्बिक और मलावी में चक्रवाती तूफान इडाई के कारण कम से कम 122 लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। 
 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजार्रिक ने बताया कि मानवीय सहायता कार्यालय (ओसीएचए) के मुताबिक इडाई तूफान के कारण आई बाढ़ से मलावी और मोजाम्बिक में कम से कम 122 लोगों की मौत हो गयी तथा 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।  
 
दुजार्रिक ने बताया कि चक्रवाती तूफान ने दोबारा जोर पकड़ लिया है और इसके कारण अगले तीन दिन तक विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने, भारी बारिश और तूफान के आसार हैं।
 
ओसीएचए ने बताया कि मलावी में करीब 83000 और मोजाम्बिक में 17000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं। सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मलावी और मोजाम्बिक की सरकारें सहयोगी देशों के साथ मिलकर मानवीय सहायता मुहैया करा रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक चक्रवाती तूफान पहली बार चार मार्च को उष्णकटिबंधीय दबाव के रुप में निर्मित हुआ था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »