20 Apr 2024, 17:01:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया ने बोइंग 737 मैक्स-8 विमानों की उड़ान पर लगाई रोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2019 3:45PM | Updated Date: Mar 14 2019 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया की दो विमानन कंपनियों ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक बोइंग 737 मैक्स-8 विमानों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है। न्यूज एजेंसी योनॅप ने गुरुवार को देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी कोरियन एयर के हवाले से बताया कि कंपनी ने बोइंग की हाल की दुर्घटनाओं को देखते हुए यह फैसला किया है। एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि कंपनी ने हाल में ही 50 मैक्स विमानों की खरीदा के लिए बोइंग से 2015 में एक समझौता किया था।
 
देश की सबसे सस्ती विमान सेवा देने वाली कंपनी टी’ वे ने भी इन विमानों की उड़ान प्रतिबंधित करने का निर्णय किया है। इस कंपनी ने भी अपने बेड़े में ऐसे चार विमानों को इस साल के अंत तक शामिल करने का निर्णय किया था। बोइंग की इन विमानों की उड़ान पर प्रतिबंध का फैसला हाल में ही इथोपियन एयरलाइन के एक विमान के उड़ान के महज कुछ ही मिनटों में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद लिया गया है। 
 
आदिस अबाबा के करीब हुई इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 157 यात्री मारे गये थे जबकि इंडोनेशिया के लॉयन एयर के इसी मॉडल के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण सभी 189 यात्रियों की मौत हो गयी थी। गौरतलब है कि कल ही कोरिया की एक अन्य कंपनी इस्टर जेट ने भी इन विमानों के परिचालन पर रोक लगा दी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »