20 Apr 2024, 15:02:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2019 1:42PM | Updated Date: Mar 13 2019 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में वाकायामा प्रांत के निकट की पेनिनसुला में बुधवार को भूकंप के मध्यम स्तर के झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। भूकंप के यह झटके स्थानीय समयानुसार एक बजकर 53 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र 33.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 134.9 डिग्री पूर्वी देशांतर में जमीन की सतह से 50 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।तोकुशीमा, शिका, ओसाका, हयोगो और नारा में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। भूकंप के कारण किसी प्रकार की जान-माल के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। भूकंप के कारण सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »