28 Mar 2024, 18:21:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने 13 यात्री अपहृत किये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2019 4:32PM | Updated Date: Mar 12 2019 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुल-ए-खुमारी। अफगानिस्तान के बागलान प्रांत में मंगलवार की सुबह हथियारबंद आतंकवादियों ने एक यात्री बस को रोक कर 13 यात्रियों का अपहरण कर लिया। सेना के प्रवक्ता अब्दुल हादी जमाल ने बताया कि हथियारबंद आतंकवादियों के एक समूह ने मंगलवार सुबह बागलान प्रांत के बागलान-ए-मरकजी जिले के जार-ए-ख़ुश्क क्षेत्र में एक यात्री बस को रोक कर 13 यात्रियों का अपहरण कर लिया और अज्ञात स्थान पर ले गये।

अधिकारी ने कहा कि बस उत्तरी बदख्शां से राजधानी काबुल जा रही थी। यात्रियों की सुरक्षित रिहाई के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा तालिबान आतंकवादियों को अपहरण का जिम्मेदार बताया गया है लेकिन अभी तक बागलान और कुंदुज प्रांत में सक्रिय तालिबान आतंकवादियों ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »