29 Mar 2024, 11:40:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में दो जहाजों के बीच टक्कर के बाद 12 लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2019 1:38PM | Updated Date: Mar 12 2019 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के पूर्वी प्रांत झेजियांग के तट के पास दो जहाजों के बीच टक्कर के बाद 12 लोग लापता हैं। शानडोंग प्रांत के तईशान जिले के अधिकारियों के मुताबिक यह घटना सोमवार-मंगलवार रात 1.09 बजे की है, जब मछली पकड़ने की एक नौका एक बड़े जहाज से टकराकर डूब गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय नौका पर 14 लोग सवार थे जिनमें से केवल दो लोगों को ही अब तक बचाया जा सका है। लापता लोगों की तलाश के लिए 20 मछली पकड़ने की नावों के साथ बचाव करने वाले जहाज और दो हेलीकॉप्टर लगे हुए हैं। इस दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »