19 Apr 2024, 20:44:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इथोपिया में बोइंग 737 विमान क्रैश- 150 से ज्‍यादा लोगों के मारे जाने की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2019 3:24PM | Updated Date: Mar 10 2019 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आदिस अबाबा। इथियोपियन एयरलाइंस का एक विमान आज इथोपिया में बिशोफ्तू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 150 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। एयरलाइन ने बताया कि बोइंग 737-800 मैक्स विमान ने रविवार सुबह 8.38 बजे इथोपिया के आदिस अबाबा स्थित बोले अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से केन्या के नैरोबी के लिए उड़ान भरी थी। यह उड़ान संख्या ईटी 302 थी। उड़ान भरने के छह मिनट बाद सुबह 8.44 बजे उसका संपर्क टूट गया। 
 
इसके बाद विमान की तलाश की जाने लगी। एयरलाइन ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। विमान में 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे। हालाँकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे में कितनी जनहानि हुई है। प्रधानमंत्री आबी अहमद ने ट्वीट कर मरने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने लिखा सरकार और इथोपिया के लोगों की तरफ से मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने आज सुबह नियमित उड़ान पर नौरोबी जा रहे बोइंग 737 के हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »