29 Mar 2024, 11:49:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र ने दिया बड़ा झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2019 6:36PM | Updated Date: Mar 7 2019 6:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आतंकी हाफिज सईद की खुद को पाक-साफ बताने की कोशिश को संयुक्त राष्ट्र ने बड़ा झटका दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने 2008 के मुंबई हमले के मास्टर माइंड और जमात-उद-दावा चीफ सईद को की याचिका खारिज कर दी है। याचिका में आतंकी सईद ने खुद को प्रतिबंधित आतंकियों की सूची से हटाए जाने की अपील की थी। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से हाफिज की याचिका को ऐसे वक्त में खारिज किया गया है जब भारत ने उसकी गतिविधियों को लेकर विस्तृत सबूत पेश किए हैं, जिसमें बेहद गोपनीय जानकारी भी शामिल है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के फैसले से हाफिज के वकील हैदर रसूल मिर्जा को इस सप्ताह अवगत करा दिया गया है। 
 
संयुक्त राष्ट्र का यह कदम इसलिए भी और महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र के 1267 प्रतिबंध समिति से पुलवामा अटैक के जिम्मेदार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर पर बैन लगाने की भारत की ओर से एकबार फिर अपील की गई है। उल्लेखनीय है कि पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे और हमले की जिम्मेदारी जैश ने ली थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »