28 Mar 2024, 15:15:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

संरा को है अमेरिकी पत्रकार को हिरासत में लेने की जानकारी: दुजारिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2019 5:17PM | Updated Date: Mar 7 2019 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संरा। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा है कि संरा को वेनेजुएला में अमेरिकी पत्रकारा कोडी वेडल को हिरासत में लिये जाने की मीडिया रिपोर्टों की जानकारी है और वह इस बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहा है। दुजारिक ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने मीडिया रिपोर्टों को देखा है। हमलोग कुछ जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

सैद्धांतिक रूप में मेरा मानना है कि महासचिव पत्रकारों के काम को उत्पीड़न मुक्त बनाने के उनके अधिकारों के समर्थक हैं और यह प्रतिक्रिया दुनियाभर में प्रत्येक सरकार के लिए होगी कि पत्रकारों को उनका काम करने दिया जाए।’’ उल्लेखनीय है कि वेनेजुएला के सैन्य अधिकारियों ने बुधवार को छापा मारकर अमेरिकी पत्रकार कोडी वेडल तथा उनके सहयोगी कार्लोस कमाचो को गिरासत में ले लिया और पत्रकारिता में उपयोग किये जाने वाले उपकरणों को जब्त कर लिया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »