23 Apr 2024, 22:42:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में 2000 ISIS लड़ाके अमेरिका समर्थित बलों के कब्जे में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2019 5:55PM | Updated Date: Mar 6 2019 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। सीरिया में संदिग्ध इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 2000 से अधिक लड़ाके अमेरिका समर्थित बलों के कब्जे में हैं। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी एफे की बुधवार की रपट के मुताबिक, यह संख्या पूर्व के अनुमानों से कम से कम दोगुनी है और डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के सीरिया से अमेरिकी बलों को वापस बुलाने की योजना में बाधा है। 
 
नया अनुमान, पकड़े गए इस्लामिक स्टेट लड़ाकों को उनके देश में भेजना एक बड़ी चुनौती है और यह अमेरिका की अगुवाई वाले गठबंधन को सीरिया में अभियान बंद करने को भी मुश्किल बनाता है। इस घटनाक्रम से अमेरिका पर अत्यधिक बोझ हो गया है, जिसमें अब अमेरिकी-गठबंधन बलों को पकड़े गए आईएस लड़ाकों को हिरासत में रखने या उन्हें रिहा करने के लिए उनकी मदद करनी पड़ सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »