20 Apr 2024, 18:14:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने दो बार किया संघर्ष विराम उल्लंघन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2019 11:19PM | Updated Date: Mar 5 2019 11:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर अलग-अलग दो बार गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने यहां कहा कि पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास शाम छह बजे बगैर किसी उकसावे के गोलाबारी की और छोटे हथियारों से गोले भी दागे। भारतीय सेना ने भी पाकिस्ता की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने आज नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पूर्वाह्न 11 बजे बिना किसी उकसावे के गोलाबारी की और छोटे हथियारों से गोलियां भी दागी।

भारतीय सेना ने यहां भी पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी में जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। यह लगातार 14वां दिन है जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से सटी अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की है। सीमा के पास रहने वाले लोगों को अपने घरों के भीतर रहने के निर्देश दिये गये हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को भी जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी। उसने सोमवार तड़के करीब तीन बजे नियंत्रण रेखा पर मार्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी।

भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया और दोनों ओर से सुबह साढ़े बजे तक गोलीबारी होती रही। इससे पहले शुक्रवार रात पुंछ और राजौरी में पाकिस्तानी गोलाबारी में नौ माह के बच्चे सहित एक परिवार के तीन सदस्य मारे गये और दो अन्य घायल हो गये। गुरुवार को पुंछ और राजौरी जिले की अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान की गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गयी और सेना के एक जवान सहित तीन लोग घायल हो गये। वर्ष 2018 में पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन के सबसे अधिक 2936 मामले सामने आये थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »