29 Mar 2024, 14:13:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत ने बनाई थी पाकिस्तान पर हमले की योजना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2019 4:11PM | Updated Date: Mar 5 2019 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। भारतीय वायुसेना की कार्रवाई से खिसियाए पाकिस्तान ने इस बार एक नया आरोप मढ़ते हुए कहा है कि भारत ने पिछले सप्ताह इजरायल के समर्थन से एक खतरनाक हमले की योजना बनायी थी। पाकिस्तान के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने सोमवार को यह खुलासा किया।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने इजरायल के समर्थन से पिछले हफ्ते अपने यहां के राजस्थान स्थित वायुसेना के ठिकाने से हमले की योजना बनायी थी। उन्होंने कहा कि अप्रत्यक्ष संदेश के जरिए भारत को यह स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर भारत ने हमले की ऐसी कोई योजना बनाई है तो इसका माकूल जवाब दिया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »