29 Mar 2024, 11:15:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने यूक्रेन मुद्दे को लेकर लागू आपातकाल की अवधि बढ़ाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2019 2:28AM | Updated Date: Mar 5 2019 2:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने यूक्रेन में रूस की स्थिति को लेकर लागू राष्ट्रीय आपातकाल की अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ा दी है। व्हाइट हाउस ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन में रूस की स्थिति को लेकर लागू की गयी राष्ट्रीय आपातकाल की अवधि बढ़ा दी है।
रूस की समाचार समिति स्पूतनिक के अनुसार श्री ट्रम्प ने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रीय आपातकाल कानून के अनुच्छेद 202 (डी) के तहत घोषित कार्यकारी आदेश 13660 के जरिये लागू आपातकाल को एक साल और जारी रख रहा हूं।’’ उल्लेखनयी है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने छह मार्च 2014 को अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियों अधिनियम के अनुसार यूक्रेन के संबंध में कार्यकारी आदेश 13660 के तहत राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »