16 Apr 2024, 22:41:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में अलबामा तूफान में मरने वालों की संख्या 22 पहुंची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2019 4:11PM | Updated Date: Mar 4 2019 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। मेरिका के दक्षिणी  राज्य अलबामा में भीषण तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 तक पहुंच गयी है और कम से कम 40 लोग घायल हो गये हैं।
 
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अलबामा में तूफान से 14 लोगों की मौत हो गयी। तूफान में और लोगों के मरने की आशंका जताई गयी है। इस घटना में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं।
 
जोन्स ने कहा, ‘‘हमसे जो कुछ बना, हमने किया।’’ उन्होंने कहा कि यह इलाका इस समय बहुत ही खतरनाक है। यहां चारों ओर क्षतिग्रस्त घरों का मलबा पड़ा हुआ है और आवासीय क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। 
 
उन्होंने बताया कि लोग अभी भी लापता हैं और सुबह भी तलाशी अभियान जारी रखा जाएगा। ली काउंटी कार्नर बिल हैरिस के अनुसार इस घटना में बच्चे और वृद्ध दोनों प्रभावित हुए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »