29 Mar 2024, 12:42:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में विद्रोहियों के हमले में 20 सैनिक मारे गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2019 11:04PM | Updated Date: Mar 3 2019 11:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। सीरिया के हमा में रविवार को विद्रोहियों के हमले में 20 सैनिक मारे गये जबकि सेना ने पांच हमलावरों को मार गिराया। सीरियाई आब्जर्वेट्री फॉर मून राइट्स के मुताबिक हमा के बाहरी इलाके में सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्र में विद्रोहियों ने घुसपैठ करने का प्रयास किया तो उसी दौरान उनकी सीरियाई सैनिकों के साथ मुठभेड़ हो गयी। इस संघर्ष में 20 सैनिक मारे गये जबकि सेना ने पांच हमलावरों को मार गिराया। पर्यवेक्षक समूह के मुताबिक इस हमले के बाद सभी हमलावर भाग गये। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए इस हमले में मरने वालों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका है। हमले वाले इलाके को पिछले साल के अंत में तुर्की और रूस की ओर से किये गये समझौते में ‘तनावमुक्त क्षेत्र’ में शामिल किया गया था।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »