19 Apr 2024, 15:08:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल में बड़ा हादसा, सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2019 10:16AM | Updated Date: Mar 2 2019 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के दारचुला जिले में शुक्रवार को एक जीप के महाकाली नदी में गिर जाने से 11 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। 
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया  कि दारचुला जिला मुख्यालय से दुहू ग्राम नगरपालिका की ओर जा रही जीप राजमार्ग से गुजरने के दौरान निदी में गिर गयी। उन्होंने कल शाम कहा था, ‘‘हमें घटनास्थल से 11 शव मिले हैं।  मृतकों में  सात महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्ची शामिल है।  ’’    
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जीप चालक को उपचार के लिए भारत लाया गया है। दुर्घटनास्थल नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग 526 किलोमीटर दूर है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं  चल पाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »