29 Mar 2024, 10:37:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने वेनेजुएला के 49 अधिकारियों के वीजा किए रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2019 9:58AM | Updated Date: Mar 2 2019 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के समर्थन करने पर वेनेजुएला के 49 अधिकारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए अमेरिका में प्रवेश के अधिकार को रद्द कर दिया। विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पाल्लडिनो ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
पाल्लडिनो ने कहा, ''अमेरिका ने वेनेजुएला के लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर वीजा प्रतिबंध लगाया है। हम इस नीति को मादुरो को समर्थन देने वाले अधिकारियों एवं उनके परिवारों के लिए लागू कर रहे हैं। हमने 28 फरवरी को 49 व्यक्तियों के वीजा निरस्त कर दिए।'' 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »