29 Mar 2024, 18:56:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे : नेतन्याहू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2019 10:30AM | Updated Date: Mar 1 2019 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद वह आगामी संसदीय चुनाव जीतेंगे और उनका कई वर्षों तक पद पर बने रहने का इरादा है।

इजरायल के अटॉर्नी जनरल अवीहाई मंडेलब्लिट ने इससे पहले नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और विश्वास के उल्लंघन सहित तीन भ्रष्टाचार के आरोपों को दर्ज कराने की घोषणा की थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार श्री मंडेलब्लिट श्री नेतन्याहू को अभियोग के खिलाफ सुनवाई से पूर्व उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर देंगे।

नेतन्याहू ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं अपने पद पर काम करने का इरादा रखता हूं। मैं कई और वर्षों के लिए प्रधानमंत्री के रूप में काम करने जा रहा हूं। लेकिन यह सब आप पर निर्भर करता है, इजरायल राष्ट्र के नागरिकों पर।'' प्रधानमंत्री के अनुसार उन्हें चुनावों के परिणामों को प्रभावित करने के उद्देश्य से चलाये गये अभियानों में फंसाया गया है।

नेतन्याहू पर इजरायल की बड़ी टेलीकॉम कंपनी बीजेक को अपने पक्ष में करने और सबसे बड़े समाचार पत्र येदिओत अहरोनोत को अपने प्रतिद्वंद्वी से निपटने के लिए अनुकूल कवरेज देने के साथ साथ व्यवसायियों से 300,000 अमेरिकी डॉलर का उपहार लेने का आरोप लगाया गया है। इजरायल में नौ अप्रैल को आम चुनाव से करीब एक महीने पहले नेहन्याहू पर यह आरोप लगाया गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »