29 Mar 2024, 17:43:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया में विस्फोट से 15 की मौत, 30 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2019 10:25AM | Updated Date: Mar 1 2019 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगादिशू। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में विस्फोटक से भरी कार में विस्फोट से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी तथा 30 अन्य घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह रिपोर्ट दी। 
 
यह विस्फोट शहर के व्यस्ततम सड़क माका अल मुकरमा पर हुई जहां कई होटल, दुकानें और रेस्तरां हैं। मारीग न्यूज रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी हुसैन मोहम्मद के हवाले से कहा गया कि विस्फोट से एक इमारत और एक दर्जन कारों आग लग गयी। मोगादिशू में दो अन्य विस्फोटों की रिपोर्ट है। 
 
आतंकवादी संगठन अल कायदा से जुड़े अल शबाब आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह आतंकवादी समूह सोमालिया में गत साल कई बड़े हमलों में शामिल रहा और यह सोमालिया की सरकार को गिराने का प्रयास कर रहा है और इस्लामी कानून की सख्त व्याख्या के आधार पर अपना शासन स्थापित कर लिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »